कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी को बताया रावण
गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचा की है।
सोमवार को अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने मोदी सरकार की नीतियों को देश के लिए हानिकार बताते हुए कहा कि क्या रावण की तरह मोदी के 100 सिर हैं?
इससे पहले रविवार को उन्होंने सूरत में एक जनसभा के दौरान मोदी को झूठों का सरदार बताया था।
अहमदाबाद के बेहराम पुरा इलाक़े में जनसभा के दौरान, खड़गे ने कहाः प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखेंगे। हमने कॉरपोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। विधानसभा के चुनाव में और लोकसभा के चुनाव में भी तुम्हारी सूरत देखी। क्या रावण की तरह आपके 100 चेहरे हैं।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर कहा कि खड़गे गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रेशर नहीं सह पा रहे हैं।
वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहना घोर अपमान है। सबसे पहले कांग्रेस की चीफ रह चुकीं सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कह कर संबोधित किया था। msm