भारतीय नौसेना 2047 तक आत्मनिर्भर हो जाएगी
भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगी।
नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की सैन्य एवं अनुसंधान जहाज़ों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले एक साल में बहुत उच्च परिचालन गति हासिल की है और समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर अधिक जोर दिया गया है, क्योंकि भारत आगे बढ़ रहा है।
भारत की नौसेना प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जैसी हाल की वैश्विक घटनाओं ने दर्शाया है कि हम अपनी सुरक्षा ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का इंडियन नेवी में कमीशन होना भारत के लिए एक ऐतिहासिक घटना थी।
उनका कहना था कि आईएनएस विक्रांत हमारी स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है. यह हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है, इस उपलब्धि ने दुनिया में भारत के कद को बढ़ाया है, मुझे यकीन है कि विक्रांत आने वाले वर्षों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में गर्व से तिरंगा फहराएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए