गुजरात सहित कई क्षेत्रों में मतदान
गुजरात में इस समय दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के रानीप के एक स्कूल में वोट डाला। दूसरे चरण के मतदान में सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह सहित परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा में एएमसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डाला।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राज्य के 14 मध्य और उत्तरी जिलों में सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया. चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हो चुका था. इस चरण में 93 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।
गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि ‘मैं 27 साल के भाजपा शासन में बदलाव होने की उम्मीद देखता हूं. दूसरे चरण में ओबीसी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने जा रहा है। कांग्रेस ने ओबीसी सीएम उम्मीदवार होने की संभावना का अपना कार्ड खेला है, इसलिए मुझे लगता है कि मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात और यह पूरा क्षेत्र कांग्रेस को वोट देगा। (AK)