प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
गुजरात चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होती, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा है कि गुजरात चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार गुजरात में भाजपा को 156 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि कांग्रेस को 17 और आप को 5 और अन्य को चार सीटें मिली हैं।
उधर हिमाचल में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा को 25 और अन्य को तीन सीटें मिली हैं और आम आदमी का खाता ही नहीं खुला। अगले कुछ समय में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दिया है. गौरतलब है कि भाजपा, गुजरात में लगातार सातवीं बार ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है और राज्य में किसी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि गुजरात में भाजपा की ‘ऐतिहासिक विजय’ विकास, सुशासन और जन कल्याण के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा, उनकी लोकप्रियता और साख को जाता है. उन्हें बधाई और जनता का आभार।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को भी राज्य में भाजपा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के अथक परिश्रम के कारण भाजपा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें