भूपेंद्र पटेल फिर बने गुजरात के CM
https://parstoday.ir/hi/news/india-i119544-भूपेंद्र_पटेल_फिर_बने_गुजरात_के_cm
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०२२ ११:५९ Asia/Kolkata
  • भूपेंद्र पटेल फिर बने गुजरात के CM

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र पटेल ने आज फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की थी।

गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी को पांच सीट पर जीत मिली है। पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके।

उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें