भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास का आज दूसरा दिन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i119674-भारतीय_वायुसेना_के_सैन्य_अभ्यास_का_आज_दूसरा_दिन
भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास का आज दूसरा दिन है जिसमें रफाएल और सुखोई यु्द्धक विमानों से लेकर चिनूक ने उड़ान भरी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०२२ ०९:१७ Asia/Kolkata
  • भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास का आज दूसरा दिन

भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास का आज दूसरा दिन है जिसमें रफाएल और सुखोई यु्द्धक विमानों से लेकर चिनूक ने उड़ान भरी।

असम के तेजपुर एयरबेस से इन लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। तेजपुर एयरबेस पर हेलीकॉप्टर फ्लाइंग की ड्रिल हुई। हेलीकॉप्टर और एक के बाद एक चिनूक आसमान में नाइट फ्लाइंग ऑपरेशन का अभ्यास हुआ। सुखोई फाइटर जेट ने भी ड्रिल में हिस्सा लिया।

भारतीय वायुसेना के पास इस समय सुखोई युद्धक विमान सबसे अधिक हैं। सूत्रों के अनुसार इनकी संख्या 250 से भी अधिक है।

तवांग में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बीच भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमान दो दिवसीय युद्धाभ्यास कर रही है।

वायुसेना ने नोटम भी जारी कर रखा है। युद्धाभ्यास गुरुवार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुआ जो आज शुक्रवार 16 दिसंबर शाम 5.30 तक चलेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें