पंजाब, भगवंत मान के दूसरे मंत्री का इस्तीफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i120374-पंजाब_भगवंत_मान_के_दूसरे_मंत्री_का_इस्तीफ़ा
भारत के पंजाब प्रांत की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है और डॉ. बलबीर सिंह, पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२३ १४:३४ Asia/Kolkata
  • पंजाब, भगवंत मान के दूसरे मंत्री का इस्तीफ़ा

भारत के पंजाब प्रांत की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है और डॉ. बलबीर सिंह, पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हो गये।

पंजाब की पटियाला विधानसभा सीट से 66 वर्षीय विधायक डॉ. बलबीर सिंह को शनिवार शाम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

पंजाब सरकार में मंत्री फौजा सिंह सरारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद शनिवार को ही भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही बलबीर सिंह को उनकी जगह मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।

इस महीने की शुरुआत में, फौजा सिंह सरारी और उनके एक करीबी सहयोगी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था। इस ऑडियो क्लिप में सरारी कथित रूप से कुछ खाद्यान्न परिवहन ठेकेदारों से ‘पैसे वसूलने’ के लिए अधिकारियों के जरिये ‘फंसाने’ के तरीकों को लेकर बात कर रहे थे।

सरारी ने हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था लेकिन विपक्ष उन पर लगातार हमलवार था और सरारी के इस्तीफ़े और गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। ऐसे में सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें