शरद यादव का निधन हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i120532-शरद_यादव_का_निधन_हो_गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फ़ोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुरुवार की रात निधन हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०२३ ०६:२८ Asia/Kolkata
  • शरद यादव का निधन हो गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फ़ोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुरुवार की रात निधन हो गया।

शरद यादव की बेटी शुभासिनी यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि  गुरुवार की रात 9 से 10 बजे के बीच उनका निधन हो गया।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया है।

शरद यादव इन दिनों लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी समाजवादी राजनीति में उनके योगदान को याद किया।

लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर के अस्पताल से वीडियो मैसेज के जरिए शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है।

शरद यादव ने 2016 में जेडीयू से इस्तीफ़ा देने के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था, लेकिन बाद में इस पार्टी का उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया था। उनकी बेटी सुभाषिनी कांग्रेस की सदस्य हैं।

शरद यादव ने मध्य प्रदेश के एक मध्यवर्गीय परिवार से निकल कर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। जबलपुर से शुरू हुआ उनका कैरियर यूपी के रास्ते से होता हुआ बिहार पहुंचा।

1947 में मध्य प्रदेश के होशांगाबाद में उनका जन्म हुआ था। वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के गोल्ड मेडलिस्ट थे और राजनीति में लोहिया और जेपी के सामाजवादी विचारों से प्रभावित थे। msm