Jan १४, २०२३ १३:०२ Asia/Kolkata
  • विश्व में सबसे अधिक प्रवासी भारत के

सन 2020 में दुनिया में सबसे अधिक प्रवासी भारतीय थे।

पूरी दुनिया में लगभग दो करोड़ भारीतीय, विश्व के दूसरे देशों में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।  दुनिया में प्रवासियों की संख्या की दृष्टि से भारत सबसे आगे है। 

संयुक्त राष्टसंघ ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि भारतीय मूल के लगभग दो करोड़ लोग अपनी मातृभूमि से अलग किसी दूसरे देश में रहते हैं।  इस प्रकार से प्रवासियों के विदेश रहने के मामले में भारत जहां पर पहले नंबर पर आता है वहीं पर उसके बाद मैक्सिको, रूस, चीन और सीरिया का नंबर है। 

विदेशों में रहने वाले भारीतय प्रवासी जहां पर रहते हैं वहां की आर्थिक और राजीतिक दशा एवं दिशा के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  संयुक्त अरब इमारात यूएई में प्रवासी भारतीयों की संख्या 35 लाख है।  अमरीका में लगभग 27 लाख भारतीय प्रवासी वास करते हैं।  सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय की संख्या 25 लाख बताई जाती है।  इस हिसाब से यूएई, अमरीका और सऊदी अरब वे देश हैं जहां पर सार्वधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं। 

इसी बीच अमरीकी कांग्रेस के एक सदस्य रिच मेक्कोर्मिक कहते हैं कि अमरीका में रहने वाले भारतीयों का प्रतिशत देश की आबादी का एक प्रतिशत है किंतु वे लगभग छह प्रतिशत करों का भुगतान करते हैं।  वे क़ानून का पालन करते हैं।  उन्होंने कहा कि वे समय पर करों का भुगतान करते हैं और देश में रहकर रचनात्मक भूमिका निभाते हैं।

टैग्स