भारत, पहलवानों का धरना प्रदर्शन ख़त्म, सरकार ने दिया आश्वासन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i120782-भारत_पहलवानों_का_धरना_प्रदर्शन_ख़त्म_सरकार_ने_दिया_आश्वासन
भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ 18 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी देश के शीर्ष पहलवानों का धरना प्रदर्शन ख़त्म हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२३ ०८:३५ Asia/Kolkata
  • भारत, पहलवानों का धरना प्रदर्शन ख़त्म, सरकार ने दिया आश्वासन

भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ 18 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी देश के शीर्ष पहलवानों का धरना प्रदर्शन ख़त्म हो गया है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ शुक्रवार देर रात बैठक के बाद डब्ल्यूएफआइ प्रमुख पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया जिसके बाद पहलवानों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला किया।

डब्ल्यूएफआइ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने भी एक 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

खेल मंत्रालय तीन सदस्यीय जांच समिति के सदस्यों के नामों की आज घोषणा करेगा। यह समिति 4 सप्ताह में बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआइ के अन्य पदाधिकारियों पर लगे सभी आरोपों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपेगी।

जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआई और उसके कामकाज से खुद को अलग रखेंगे।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने WFI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी की पैरवी या रहम से अध्यक्ष नहीं बने हैं, बल्कि मतदान प्रक्रिया के तहत निर्वाचित हुए हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें