भारत का 74वां गणतंत्र दिवस, सेना ने दिखाई शक्ति
https://parstoday.ir/hi/news/india-i120956-भारत_का_74वां_गणतंत्र_दिवस_सेना_ने_दिखाई_शक्ति
भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२३ १०:०० Asia/Kolkata
  • भारत का 74वां गणतंत्र दिवस, सेना ने दिखाई शक्ति

भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है।

परंपरा के तहत भारत के स्वदेशी सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और नारी शक्ति का प्रदर्शन करती गणतंत्र दिवस परेड 2023 कर्तव्‍य पथ पर निकाली गई।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सिसी परेड में मुख्य अतिथि रहे।

समारोह देश भर के नर्तकों के वंदे भारतम समूह के आकर्षक प्रदर्शन, वीर गाथा 2.0 प्रतिभागियों द्वारा बहादुरी की कहानियों, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्कूल बैंड द्वारा मधुर प्रदर्शन, पहली बार ई-निमंत्रण, अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो और 3-डी एनामॉर्फिक प्रक्षेपण द्वारा चिह्नित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक अन्य आकर्षण कॉर्प्स ऑफ़ सिग्नल की डेयर डेविल्स टीम द्वारा किया गया रोमांचक मोटरसाइकिल प्रदर्शन रहा। उन्‍होंने विभिन्न प्रकार की संरचनाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें एक योग प्रदर्शन भी शामिल रहा।

ग्रैंड फिनाले और परेड का सबसे उत्सुकता भरा क्षण रहा फ्लाई पास्ट था, इसमें भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों द्वारा एक सांसों को थाम देने वाला एयर शो दिखाया गया।

राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का समापन हुआ। परेड के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सिसी राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के साथ कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें