असदउद्दीन ओवैसी के घर पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/india-i121760-असदउद्दीन_ओवैसी_के_घर_पर_हमला
एआईएमआईएम सांसद असदउद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०२३ १४:२४ Asia/Kolkata
  • असदउद्दीन ओवैसी के घर पर हमला

एआईएमआईएम सांसद असदउद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात हमला हुआ है।

असदउद्दीन ओवैसी ने अपने घर पर हमले की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में लिखाः मेरे दिल्ली वाले आवास पर फिर हमला हुआ है। 2014 के बाद से यह चौथी बार है, जब ऐसा हमला हुआ है। बीती रात जब मैं जयपुर से लौटा तो मेरे सहायकों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया था, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। दिल्ली पुलिस को फ़ौरन हमलावरों को गिरफ़्तार करना चाहिए।

ओवैसी का यह आवास नई दिल्ली के पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाक़े अशोक रोड पर स्थित है।

ओवैसी ने हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में इस की घटनाओं पर आश्चर्य जताते हुए कहा है कि उन्होंने पुलिस में हमले की शिकायत की है।

ओवैसी की शिकायत के बाद, दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने सुबूत जुटाए।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और कुछ पत्थर ज़मीन पर पड़े हुए हैं। msm