सऊदी अरब में पहली बार भारतीय वायुसेना के 8 विमान उतरे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122114-सऊदी_अरब_में_पहली_बार_भारतीय_वायुसेना_के_8_विमान_उतरे
भारतीय वायुसेना के 8 लड़ाकू विमान सऊदी अरब की धरती पर उतरे हैं। ये अब तक के इतिहास में पहला मौका है कि जब भारतीय वायुसेना के विमान सऊदी अरब की धरती पर उतरे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२३ ०५:२२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में पहली बार भारतीय वायुसेना के 8 विमान उतरे

भारतीय वायुसेना के 8 लड़ाकू विमान सऊदी अरब की धरती पर उतरे हैं। ये अब तक के इतिहास में पहला मौका है कि जब भारतीय वायुसेना के विमान सऊदी अरब की धरती पर उतरे हैं।

26 फरवरी को 8 भारतीय लड़ाकू विमान सऊदी अरब के एयरबेस पर उतरे थे। इसे एक 'फ्रेंडली' स्टॉपओवर के रूप में बताया जा रहा है। इसके तहत वहां विमानों में ईंधन भरा गया और रखरखाव की जांच की गई।

26 फरवरी से पहले सऊदी अरब के किसी एयर बेस पर भारतीय वायु सेना का विमान नहीं उतरा था। इस घटना को भारत और सऊदी अरब के संबंधों में ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। परंपरागत रूप से डिफेंस के मामले में सऊदी अरब पाकिस्तान का करीबी है। यही कारण है कि सऊदी ने भारत के साथ रक्षा संबंधों को कम कर रखा था लेकिन, वर्तमान रणनीतिक स्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब तेजी से अपने संबंधों को भारत के साथ मजबूत कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जिन भारतीय विमानों ने सऊदी अरब के एयरफोर्स बेस पर लैंड किया, उनमें 5 मिराज 2000 लड़ाकू विमान, दो सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान और एक आईएल-78 टैंकर शामिल था। इन विमानों में 145 एयर वॉरियर्स भी मौजूद थे। ये रात भर सऊदी अरब के बेस पर रुके रहे और सुबह रवाना हुए। भारतीय वायु सेना की यह टीम 27 फरवरी को ब्रिटेन में होने वाले कोबरा वॉरियर्स 23 अभ्यास में भाग लेने के लिए रवाना हुई थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें