बक़ाई: अमेरिकी सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147198-बक़ाई_अमेरिकी_सरकार_सच्चाई_छिपाने_की_कोशिश_कर_रही_है
पार्सटुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के राष्ट्रपति के साथ आने वाले पत्रकारों और मीडिया टीम को वीज़ा न देने की वाशिंगटन की कार्रवाई को सच्चाई छिपाने और सूचना तक पहुँच के अधिकार के उल्लंघन के माध्यम से झूठी सूचना अभियान जारी रखने के रूप में वर्णित किया।
(last modified 2026-09-23T06:46:04+00:00 )
Sep २३, २०२६ १२:१४ Asia/Kolkata
  • इस्माइल बक़ाई, इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
    इस्माइल बक़ाई, इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

पार्सटुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के राष्ट्रपति के साथ आने वाले पत्रकारों और मीडिया टीम को वीज़ा न देने की वाशिंगटन की कार्रवाई को सच्चाई छिपाने और सूचना तक पहुँच के अधिकार के उल्लंघन के माध्यम से झूठी सूचना अभियान जारी रखने के रूप में वर्णित किया।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में इस्लामिक गणराज्य ईरान के प्रतिनिधिमंडल के साथ आने के लिए ईरानी पत्रकारों और मीडिया टीम को वीज़ा न दिए जाने पर अपने सोशल मीडिया पेज पर एक संदेश में लिखा कि जब कोई शासक वर्ग अमेरिका के अपने मीडिया की भी सूचना तक पहुँच को रोकता है और साथ ही विदेशी पत्रकारों, जिनमें ईरान के राष्ट्रपति की मीडिया टीम भी शामिल है जिनकी आवाज़ वह नहीं सुनना चाहता, के लिए रास्ता बंद करता है तो यह पहुँच का प्रबंधन नहीं है बल्कि इसका अर्थ सच्चाई छिपाने और सूचना तक पहुँच के अधिकार के उल्लंघन के माध्यम से झूठी सूचना अभियान जारी रखने का प्रयास है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जो देश कभी लोहे के पर्दे को गिराने का दावा करके गर्व करता था, वह अब खुद अपने भीतर एक लोहे के पर्दे में फँस गया है। mm