भाजपा ने बनाई असम में सरकार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i12463-भाजपा_ने_बनाई_असम_में_सरकार
भारत के असम राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार बनी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१६ १४:१६ Asia/Kolkata
  • भाजपा ने बनाई असम में सरकार

भारत के असम राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार बनी है।

असम के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को शपथ ली। सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई और अन्‍य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की।

गुवाहाटी के खानपारा मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्‍हें असम के राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सोनोवाल के मंत्रीमंडल में बोडो पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद के 3-3 मंत्री होंगे वहीं भाजपा के 13 मंत्री होंगे।

इस शपथग्रहण समारोह में 10 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली जिनमें हेमन्त बिश्व सरमा भी शामिल हैं।