चांद पर लगातार छाप छोड़ता भारत, इसरो ने जारी किया नया वीडियो
(last modified Sun, 27 Aug 2023 08:41:44 GMT )
Aug २७, २०२३ १४:११ Asia/Kolkata
  • चांद पर लगातार छाप छोड़ता भारत, इसरो ने जारी किया नया वीडियो

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से प्रज्ञान रोवर लगातार चंद्रमा पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर वहां से अलग अलग तस्वीरें भेज रहा है।

इस समय पूरी दुनिया में चंद्रयान-3 की चर्चा हो रही है। दुनियाभर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पहली बार मून मिशन पर जाने वाले किसी भी अभियान में, चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरकर एक इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। रोवर 'प्रज्ञान' चांद पर लगातार चहल क़दमी कर रहा है।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन (इसरो) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रोवर 'प्रज्ञान' को चांद पर पर चलते देखा जा सकता है। जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी। इसरो ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है! (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें