Nov १५, २०२३ १८:२८ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में हुई बड़ी घटना, 38 की मौत, 17 घायल

कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई। हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़, मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत प्रशासित कश्मीर के डोडा में बुधवार को बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक़, घायलों को किश्तवाड़ के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और जीएमसी डोडा में एडमिट कराया गया है। पुलिस के अनुसार, किश्तवाड़ से जम्मू जा रही बस अस्सर में अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में जा गिरी। अभी घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

पुलिस ने बताया है कि, एक ही रूट पर तीन बसें चल रही थीं। आगे निकलने की होड़ में यह हादसा हुआ। 17 लोग अभी भी घायल है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू भेजा गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन को राहत के निर्देश दिए गए हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स