ओमान सुल्तान ने नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की
https://parstoday.ir/hi/news/india-i131254-ओमान_सुल्तान_ने_नई_दिल्ली_में_भारतीय_प्रधानमंत्री_से_मुलाकात_की
भारत और ओमान के रिश्ते दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहे हैं।
(last modified 2023-12-16T09:57:35+00:00 )
Dec १६, २०२३ १५:२७ Asia/Kolkata
  • ओमान सुल्तान ने नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की

भारत और ओमान के रिश्ते दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहे हैं।

शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ओमान के सुल्तान ने नई दिल्ली द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों में कई प्रकार का समझौता हुआ।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैसम बिन तारिक के साथ वार्ता की और व्यापार व निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ओमान के सुल्तान शुक्रवार को राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे जो फार्स की खाड़ी देश के शीर्ष नेता के रूप में भारत की उनकी पहली यात्रा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वार्ता से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के महामहिम सुल्तान हैसम बिन तारिक का गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे द्विपक्षीय वार्ता का मंच तैयार हुआ।

भारतीय पीएम मोदी ने कहा कि एजेंडे में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेना और दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग का रास्ता तैयार करना शामिल है। सुल्तान बिन तारिक का सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आधिकारिक रूप से स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओमान के सुल्तान की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि महामहिम सुल्तान हैसम बिन तारिक की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और ओमान रणनीतिक साझेदार हैं तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।