भाजपा सत्ता पाने के लिए सांप्रदायिक दंगे कराएगीः मायावती
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर क़ीमत पर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर क़ाबिज़ होना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उप्र की सत्ता हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी घिनौने हथकंडे भी अपनाएगी जैसे सांप्रदायिक दंगे तथा धार्मिक उन्माद।
मायावती ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी अपने हर वादे में विफल रही है। केंद्र में दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिससे उसका जनाधार बढ़े। मायावती ने कहा कि उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि देश का काला धन जो विदेशों में जमा है, उसे हम सरकार बनने के सौ दिन के अंदर वापस लाएंगे। इस बड़ी धनराशि में से 15-15 लाख रुपया गरीबों में बांटा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसी बीच विश्व हिंदु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं के जबरन पलायन पर देशव्यापी सर्वेक्षण शुरू करने का फैसला किया गया है। उनके मुताबिक जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक देश के विभिन्न हिस्सों में यह सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा।