भारत के 5 राज्यों में सीमा पर हाई अलर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/india-i16624-भारत_के_5_राज्यों_में_सीमा_पर_हाई_अलर्ट
ढाका में शुक्रवार रात को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के 5 राज्यों में सीमा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ ०४:१५ Asia/Kolkata
  • भारत के 5 राज्यों में सीमा पर हाई अलर्ट

ढाका में शुक्रवार रात को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के 5 राज्यों में सीमा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बांग्ला देश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को हुए आतंकवादी हमले के बाद पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, असम एवं मिजोरम सहित 5 राज्यों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन 5 राज्यों में सीमा सुरक्षा बल ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।

 

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश सीमा पर सभी थानों को सचेत कर दिया गया है और समस्त सीमावर्ती जिलों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर करीबी नजर रखने को कहा गया है। बांग्लादेश की सीमा से लगे जिलों में आने और जाने वाले कई स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

इससे पहले बीएसएफ के आईजी संदीप सालुंके ने शनिवार को बताया था कि ईद नजदीक होने और रथयात्रा का उत्सव के चलते सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

ज्ञात रहे कि भारत एवं बांग्लादेश के बीच 4096 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सीमा है। इसमें सबसे अधिक सीमा 2217 किमी पश्चिम बंगाल में आती है। इसी प्रकार त्रिपुरा में 856 किमी, मेघालय में 443 किमी, असम में 262 किमी और मिजोरम में 180 किमी है।

 

बांग्लादेश सरकार ने ढाका में हुए हमले में 20 लोगों के मारे जाने के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।