यूपी विधान सभा चुनाव का तीसरा चरण संपन्न, 61.16 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
रविवार को होने वाले इस चरण में 12 ज़िलों की 69 सीटों पर पर मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि मतदान संपन्न होने तक 61.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सूत्रों का कहना है कि शाम पांच बजे भी मतदान केंद्रों पर लोग मौजूद थे जिसके कारण मतदान के प्रतिशत में वृद्धि की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने सैफ़ई में मतदान किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में मतदान किया जबकि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का दावा किया।
कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया ने बाराबंकी में अपने परिवार के साथ मतदान किया। (AK)