कश्मीर, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, तीन सैनिकों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i49243-कश्मीर_नियंत्रण_रेखा_पर_गोलीबारी_तीन_सैनिकों_की_मौत
कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी में दोनों देशों के तीन सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१७ १५:२६ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, तीन सैनिकों की मौत

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी में दोनों देशों के तीन सैनिक मारे गए हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सीम सुरक्षा बलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है, इस गोलीबारी में दोनों देशों के तीन जवान हताहत हो गए हैं।

समाचार सूत्रों के मुताबिक़ गुरूवार से आरंभ हुई गोलीबारी शुक्रवार तक चली इस गोली बारी में दोनों देशों की सेना ने एक दूसरे पर तोपों से भी हमला किया है। भारती सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नियंत्रण रेखा पर हुई गोली बारी में भारतीय सेना का एक जवान और पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का कहना है कि भारत की ओर से की गई अकारण फ़ायरिंग में पाकिस्तान का एक आम नागरिक मारा गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहते हैं। ज्ञात रहे कि दोनों देशों के बीच 2003 में युद्धविराम के समझौते के बावजूद हर रोज़ भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। (RZ)