भारत और फ़्रांस के रक्षामंत्रियों की बातचीत
Oct २७, २०१७ १५:४० Asia/Kolkata
भारत और फ़्रांस के रक्षामंत्रियों ने राजधानी नई दिल्ली में द्विपक्षीय रणनैतिक संबंधों में विस्तार के विषय पर चर्चा की।
शेनहुआ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और फ़्रांस की रक्षामंत्री फ़्लोरांस पार्ली ने शुक्रवार को क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति तथा विभिन्न रक्षा योजनाओं के िए महत्वपूर्ण तकनीकों के स्थानांतरण के विषय पर विचार विमर्श किया।
इसी प्रकार दोनों नेताओं ने समुद्री सहयोग और सुरक्षा व रक्षा सहयोग में विस्तार सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
फ़्रांस की रक्षामंत्री, फ़्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा से पहले दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंची हैं। (AK)
टैग्स