भारत पहुंचकर सबसे पहले ताजमहल का दीदार करूंगाः बेल्जियम के राजा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i51852-भारत_पहुंचकर_सबसे_पहले_ताजमहल_का_दीदार_करूंगाः_बेल्जियम_के_राजा
बेल्जियम के राजा फ़िलिप ने कहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे पहले मैं ताजमहल का दीदार करूंगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१७ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • भारत पहुंचकर सबसे पहले ताजमहल का दीदार करूंगाः बेल्जियम के राजा

बेल्जियम के राजा फ़िलिप ने कहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे पहले मैं ताजमहल का दीदार करूंगा।

बेल्जियम के राजा फिलिप और उनकी पत्नी रानी मैटहिडले सात दिवसीय यात्रा पर रविवार की रात भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचे।  दिल्ली पहुंचने से पहले बेल्जियम के राजा ने कहा था कि भारत पहुंचकर वे सबसे पहले ताजमहल का दीदार करेंगे।

बेल्जियम के राजा 90 लोगों पर आधारित एक शिष्टमण्डल के साथ भारत आए हैं।  उनकी भारत यात्रा का उद्देश्य, दोनो देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाना है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सात अजूबों में से एक उस ताजमहल को निकट से देखने के लिए बेल्जियम के राजा और रानी आगरा जा रहे हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी के एक नेता देश के लिए कलंक बता चुके हैं।  यह वही कलंक है जिसे देखने के लिए हज़ारों मील की दूरी तय करके बेल्जियम का राजशाही परिवार आगरा आ रहा है।

बेल्जियम के राजा फिलिप और उनकी पत्नी रानी मैटहिडले, सोमवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ बजे से साढे तीन बजे तक ताजमहल में होंगे।  इससे पहले रविवार को आर्मीनिया के राष्ट्रपति ने ताजमहल का दीदार किया था।