भारत दौरे पर पहुंचे फ़्रांसीसी राष्ट्रपति, महत्वपूर्ण समझौतों की आशा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i59027-भारत_दौरे_पर_पहुंचे_फ़्रांसीसी_राष्ट्रपति_महत्वपूर्ण_समझौतों_की_आशा
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रांन चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गये। शुक्रवार की रात भारतीय प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पहुंच कर मैक्रांन और उनकी पत्नी का स्वागत किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१८ ०५:२१ Asia/Kolkata
  • भारत दौरे पर पहुंचे फ़्रांसीसी राष्ट्रपति, महत्वपूर्ण समझौतों की आशा

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रांन चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गये। शुक्रवार की रात भारतीय प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पहुंच कर मैक्रांन और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के बची शनिवार को प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में हिंद महासागर में सहयोग में विस्तार के विषय पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि इस वार्ता में जैतापुर परमाणु बिजलीघर में फ़्रांस के सहयोग के महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की आशा है। दोनों नेता इसी प्रकार रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष के मुद्दों की भी समीक्षा करेंगे। बताया जाता है कि भारतीय प्रधानमंत्री और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति व्यापारिक संबंधों तथा मेक इन इंडिया से जुड़े कारोबारी संबंधों की भी समीक्षा करेंगे। दोनों नेता आर्थिक, राजनीतिक, रणनीतिक और परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के बारे में भी वार्ता करेंगे और परमाणु ऊर्जा परियोजना के समझौते भी दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर की आशा है।

फ़्रांस के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में फ्रांस की कंपनी एनवॉयर सोलर प्राइवेट लिमिटेड और दादरकलां गांव में 650 करोड़ से बने 75 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। (AK)