भारत सहित दुनिया के वरिष्ठ नेताओं ने ईदे नौरोज़ की बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i59738-भारत_सहित_दुनिया_के_वरिष्ठ_नेताओं_ने_ईदे_नौरोज़_की_बधाई_दी
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई देशों नेताओं और प्रमुखों ने ईदे नौरोज़ की बधाई दी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar २२, २०१८ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • भारत सहित दुनिया के वरिष्ठ नेताओं ने ईदे नौरोज़ की बधाई दी

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई देशों नेताओं और प्रमुखों ने ईदे नौरोज़ की बधाई दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को ट्वीट कर भारत में रहने वाले पारसियों को ईदे नौरोज़ की बधाई दी।उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में पारसी समाज छोटा है किन्तु बहुत ही सफल हैं। उन्होंने भारतीय पारसियों को ईदे नौरोज़ की बधाई दी और उनके लिए सफलता की कामना की।

इसी प्रकार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्वी कर भारतीय पारसियों को ईदे नौरोज़ की बधाई दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि भारतीय मीडिया ने नौरोज़ के महत्व और इस त्योहार के बारे में बहुत कुछ लिखा है। उनका कहना था कि यह प्राचीन त्योहार यद्यपि पूरी दुनिया में मनाया जाता है किन्तु मुख्य रूप से यह ईरान की प्राचीन धरती से संबंधित है।

ज्ञात रहे कि भारत में रहने वाले पारसी, ईरानी ज़रतुश्तियों का ही एक गुट है जो एक हज़ार साल पहले पलायन करके भारत चले गये थे किन्तु भारत में आर्थिक दृष्टि से एक मज़बूत समाज है।

दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने रूस की जनता को ईदे नौरोज़ की बधाई दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को प्रकाशित होने वाले विलादीमीर पुतीन के नौरोज़ संदेश में आया है कि यह प्राचीन जश्न और त्योहार, शताब्दियों से मनाया जाता रहा है। 

इस संदेश में आया है कि प्रसन्नता की बात यह है कि नौरोज़ की प्राचीन परंपरा बड़ी सूक्ष्मता के साथ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित हो रही है। (AK)