नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, एक भारतीय सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i61596-नियंत्रण_रेखा_पर_गोलीबारी_एक_भारतीय_सैनिक_हताहत
कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर, पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच हुई भीषण गोलीबारी में एक भारतीय जवान की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०१८ १६:१७ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, एक भारतीय सैनिक हताहत

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर, पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच हुई भीषण गोलीबारी में एक भारतीय जवान की मौत हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत का कहना है कि भारत प्रशासित कश्मीर के सुंदर बानी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई भीषण गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक हताहत हो गया है।

 ख़बरों के मुताबिक़ पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर अचानक से फ़ायरिंग शुरू कर दी थी, इस गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान हवालदार चरनजीत सिंह को गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद चरनजीत सिंह को तुरंत सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करती रहती है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाकर आए दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की घटनाएं अंजाम देते रहते हैं। (RZ)