भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i63138-भारत_पाक_नियंत्रण_रेखा_पर_गोलीबारी_2_हताहत
भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच बुधवार को हुई भीषण गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१८ १५:४२ Asia/Kolkata
  • भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 हताहत

भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच बुधवार को हुई भीषण गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत का कहना है कि सांबा क्षेत्र की नियंत्रण रेखा पर मंगलवार देर रात आरंभ हुई गोलीबारी बुधवार तक जारी रही। भारतीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतयी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के एक जवान की मौत हो गई है जबकि एक आम नागरिक की भी इस फ़ायरिंग में मौत हो गई है।

भारतीय रक्षा सूत्रों के मुताबिक़ पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत प्रशासित कश्मीर में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा सांबा पर भीषण गोलीबारी की गई है।

दूसरी ओर कश्मीरी मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि नियंत्रण रेखा पर मंगलवार से जारी भारत-पाक सैनिकों के बीच गोलीबारी में बीएसएफ़ के जवान सहित एक पाकिस्तानी आम नागरिक की भी मौत हुई है।

इसी बीच भारत प्रशासित कश्मीर के अलगाववादी नेताओं ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 मई को कश्मीर की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र बंद का एलान करते हुए श्रीनगर के लाल चौक में एक विशाल धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। अलगाववादी नेताओं का कहना है कि घाटी में लगातार निर्दोष युवाओं की हो रही हत्याओं के विरोध में यह प्रदर्शन होंगे और मोदी की उपस्थिति में होने वाले प्रदर्शनों के माध्यम से हम अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे। (RZ)