भारत को पहला फ़्रान्सीसी लड़ाकू विमान राफ़ेल मिला
भारत के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को फ़्रान्सीसी कंपनी से पहला राफ़ेल विमान हासिल कर लिया।
राजनाथ सिंह और वाइस चीफ़ मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा मंगलवार को फ्रान्स के शहर बॉर्डोक्स पहुंचे, जहां फ़्रान्स ने भारत को पहला राफ़ेल विमान सौंपा। पहले राफ़ेल विमान का नाम वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया के नाम पर ‘आरबी-001’ रखा गया है। भारत को राफ़ेल विमानों की पहली खेप अगले साल मई में मिलेगी, क्योंकि भारत में इसे रखने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पास विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है और हमारा मानना है कि राफ़ेल भारत को और भी मज़बूत बनाएगा।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के हवाई प्रभुत्व को तेज़ी से बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाकू विमान हमले के लिए नहीं बल्कि प्रतिरक्षा के लिए है। ज्ञात रहे कि भारत और फ़्रान्स के बीच 23 सितम्बर 2016 को 36 राफ़ेल विमानों को लेकर आठ अरब यूरो का समझौता हुआ था। अगले साल मई में चार राफ़ेल विमानों की पहली खेप के भारत पहुंचने की संभावना है। (HN)