कश्मीर, झड़पों में दो हताहत, 100 दिन के बाद रेल सेवा बहाल
भारत नियंत्रित कश्मीर में अज्ञात लोगों की फ़ायरिंग और भारतीय सुरक्षा बलों के साथ होने वाली झड़पों में दो लोग मारे गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर के बांदीपुरा में यह झड़पें सोमवार को शुरु हुई थीं और दो छापामारों के मारे जाने के बाद समाप्त हो गयीं।
सुरक्षा बलों की ओर से इस कार्यवाही में मारे गये और घायल होने वालों की सही संख्या बताई नहीं गयी है।
दूसरी ओर कश्मीर में हड़ताल की सेन्चुरी पूरी हो गयी है।
मंगलवार को 100वें दिन भी अघोषित हड़ताल रही जिसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
उधर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान ख़त्म किए जाने के करीब तीन महीने बाद कश्मीर में रेल सेवाएं मंगलवार को बहाल कर दी गई। बतवारा-बटमालू मार्ग के बीच कई मार्गों पर मिनी बसें भी चलती नजर आईं जबकि अंतर ज़िला कैब और ऑटो रिक्शा भी घाटी में अन्य स्थानों पर सड़कों पर नजर आए। निजी वाहन भी बिना रुकावट सड़कों पर चल रहे हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला और श्रीनगर के बीच सुबह रेल सेवा बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि बारामुला और श्रीनगर के बीच दिन में केवल दो ही बार चलेगी क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे ने केवल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही चलाने की अनुमति दी है। रेलवे ने सोमवार को इस मार्ग पर 'ट्रायल रन किया था। (AK)