झारखंड चुनाव परिणाम, भाजपा का सूपड़ा साफ़, भारी पड़ा सीएए और एनआरसी
झारखंड विधान सभा चुनावों के परिणाम आने शुरु हो गये हैं जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि भाजपा को करारी हार का सामना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, कांग्रेस 13 और राजद 5 सीटों पर आगे चल रही है।
झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 81 सीटों के लिए पांच चरणों हुए थे। मतगणना स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे शुरु हुई। भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन के साथियों के पीछे हटने के बाद इस बार के चुनाव में भाजपा ने अकेले लड़ने का फ़ैसला किया था।
राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 41 सीटों की जरुरत होगी।
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को बढ़त हासिल है। चार सीटों पर झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशियों को बढ़त है वहीं तीन सीटों पर आजसू पार्टी आगे है। विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी।
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सुबह 11 बजे तक के रुझानों के अनुसार जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के साथ 43 सीटों पर कायम है, वहीं बीजेपी 27 सीटों पर लीड कर रही है।
झारखंड चुनाव 2019 की मतगणना के ताज़ा रुझानों से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। (AK)