पाकिस्तान ने पुलवामा हमले पर भारतीय चार्जशीट को ख़ारिज कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i90304-पाकिस्तान_ने_पुलवामा_हमले_पर_भारतीय_चार्जशीट_को_ख़ारिज_कर_दिया
पाकिस्तान ने कश्मीर के पुलवामा ज़िले में हुए आतंकी हमले में इस्लामाबाद के लिप्त होने संबंधी भारतीय चार्जशीट को ख़ारिज कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०२० ११:५४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने पुलवामा हमले पर भारतीय चार्जशीट को ख़ारिज कर दिया

पाकिस्तान ने कश्मीर के पुलवामा ज़िले में हुए आतंकी हमले में इस्लामाबाद के लिप्त होने संबंधी भारतीय चार्जशीट को ख़ारिज कर दिया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी एनआईए की इस चार्जशीट के बारे में कहा है कि इसे इस्लामाबाद को दोषी साबित करने के लिए तैयार किया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाहिद चौधरी ने कहा है कि भारत की सरकार इस तरह के आरोप लगाने के बजाए, जिनके प्रमाण भी स्वीकार्य नहीं हैं, कश्मीर की जनता की दुर्दशा पर ध्यान दे और इस क्षेत्र के लोगों पर अत्याचार करना बंद करे। उन्होंने एनआईए की चार्जशीट को ख़ारिज करते हुए कहा है कि यह मनगढ़ंत रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के पाकिस्तान विरोधी रवैये और राजनैतिक हितों को दृष्टिगत रख कर तैयार की गई थी।

 

ज्ञात रहे कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पुलवामा हमले के बारे में साढ़े तेरह हज़ार पृष्ठों की चार्जशीट विशेष न्यायालय में पेश की है जिसमें 19 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि पुलवामा हमला पाकिस्तान के इशारे पर किया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका के बारे ठोस प्रमाण मौजूद हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!