चीन की मदद से बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370ः फारूक अब्दुल्ला
https://parstoday.ir/hi/news/india-i91528-चीन_की_मदद_से_बहाल_हो_सकता_है_अनुच्छेद_370ः_फारूक_अब्दुल्ला
फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं जबकि हमारे प्रधानमंत्री ने उसे गुजरात में बुलाया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०२० १८:४० Asia/Kolkata
  • चीन की मदद से बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370ः फारूक अब्दुल्ला

फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं जबकि हमारे प्रधानमंत्री ने उसे गुजरात में बुलाया था।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि जम्मू-कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 की बहाली में चीन से मदद मिल सकती है। 

हिंदुस्तान के अनुसार फारूक अब्दुल्ला ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''जहां तक चीन का सवाल है मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं। हमारे प्रधानमंत्री ने उसे गुजरात में बुलाया, उसे झूले पर भी बिठाया, उसे चेन्नई भी ले गए, वहां भी उसे खूब खिलाया, मगर उन्हें वह पंसद नहीं आया।

उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि हमें यह कबूल नहीं है। और जबतक आप आर्टिकल 370 को बहाल नहीं करेंगे, हम रुकने वाले नहीं हैं।  फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति आज ऐसी है कि जहां प्रगति होनी थी वहां कोई प्रगति नहीं है। आज भी हमारे बच्चे और दुकानदारों के पास 4जी फैसिलिटी नहीं है जो हिंदुस्तान की बाकि जगहों पर है।  फारुक अब्दुल्ला के अनुसार वे तालीम कैसे ले सकते हैं जबकि सबकुछ आज इंटरनेट पर है।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने 5 जुलाई 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्प्रभावी कर दिया था।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए