कश्मीर में गुपकार गठबंधन की विजय, 112 सीटों के साथ बहुमत मिला
भारत नियंत्रित कश्मीर में सरकार की नीतियों का विरोध करने वालाे गुपकार गठबंधन को डीडीसी चुनाव में बहुमत मिला है।
पिछले वर्ष भारत की केन्द्र सरकार की ओर से कश्मीर की स्वायत्ता को समाप्त करने के बाद पहली बार होने वाले डीडीसी, ज़िला विकास परिषद के चुनाव में गुपकार गठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिली हैं। डीडीसी के चुनाव में गुपकार गठबंधन को 280 सीटों में से 112 सीटें मिलीं। इस चुनाव में बीजेपी को 74 और आज़ाद उम्मीदवारों को 49 सीटें हासिल हुई हैं। भाजपा को अधिकांश सीटें जम्मू के हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में मिलीं। भाजपा इसे बड़ी जीत बता रही है जबकि विपक्षी गठबंधन ने भाजपा के दावे को नकार दिया है। वादी में भाजपा को केवल तीन सीटें हासिल हुई हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि लगभग 60 लाख मतदाताओं में से 51 प्रतिशत लोगों ने ही ज़िला विकास परिषद के चुनाव में अपने मतों का प्रयोग किया। भाजपा ने कई बार इस प्रकार के चनुावों को विकास एवं प्रगति को बढ़ाने और भ्रष्टाचार के समूल विनाश की भूमिका बताया है। ज्ञात रहे कि पिछले साल कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से भारत की केन्द्र सरकार ने इस क्षेत्र में सख़्ती कर रखी है। सरकार ने अधिकतर उन पृथकतावादी नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया था जिन्होंने चुनाव के बहिष्कार की मांग की थी।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए