पश्चिम बंगाल में 5वें चरण के लिए मतदान जारी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i9667-पश्चिम_बंगाल_में_5वें_चरण_के_लिए_मतदान_जारी
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में विधानसभा के पांचवें चरण के लिए मतदान किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१६ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • पश्चिम बंगाल में 5वें चरण के लिए मतदान जारी

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में विधानसभा के पांचवें चरण के लिए मतदान किया जा रहा है।

यह मतदान तीन ज़िलों की 53 सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। दक्षिण 24-परगना, कोलकाता दक्षिण और हुगली जिले की 53 सीटों पर 43 महिलाओं सहित कुल 349 उम्मीवार मैदान में हैं। कई राजनीतिक दिग्गज इस चरण के चुनाव में अपनी क़स्मत आज़मा रहे हैं।

14,500 से अधिक बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.2 करोड़ है।

सभी 53 निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बल के 90,000 कर्मी तैनात किए गए हैं। सीआरपीसी के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा है कि हिंसा रोकने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस चरण में 800 क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है जबकि 1,467 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।