पूरा ईरान ख़ुशी में डूबा...
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100502-पूरा_ईरान_ख़ुशी_में_डूबा...
पैग़म्बरे इस्लाम के आठवें उत्तराधिकारी व शियों के आठवें इमाम हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्साम का आज शुभ जन्म दिवस है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jun २२, २०२१ १०:४२ Asia/Kolkata
  • पूरा ईरान ख़ुशी में डूबा...

पैग़म्बरे इस्लाम के आठवें उत्तराधिकारी व शियों के आठवें इमाम हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्साम का आज शुभ जन्म दिवस है।

इस शुभ अवसर पर इस्लामी गणतंत्र ईरान में ख़ुशी का माहौल है और उनके शुभ जन्म दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। ख़ास तौर पर पवित्र नगर मशहद में, जहाँ इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा है, हर ओर ख़ुशी का माहौल है। 

इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम 11 ज़ीक़ादा सन 148 हिजरी क़मरी को पवित्र नगर मदीना में पैदा हुए। इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम अपने समय की सबसे महान हस्ती थे। न सिर्फ़ हाशमियों, अलवियों और फ़ातमियों बल्कि पूरे इस्लामी जगत में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम जैसी महान हस्ती न थी। इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम अपने वक़्त के सबसे विद्वान शख़्स थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए