अमरीका ने उल्लंघन किया ईरान, अपने रुख़ पर डटा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100704-अमरीका_ने_उल्लंघन_किया_ईरान_अपने_रुख़_पर_डटा_है
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान कभी भी परमाणु समझौते से अलग नहीं हुआ था कि अब उसमें वापस आए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun २६, २०२१ १६:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने उल्लंघन किया ईरान, अपने रुख़ पर डटा है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान कभी भी परमाणु समझौते से अलग नहीं हुआ था कि अब उसमें वापस आए।

सईद ख़तीबज़ादे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका को ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को समाप्त करने, अपनी ज़िम्मेदारियों पर प्रभावी ढंग से अमल करने और परमाणु कार्यक्रम में वापस आने का फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान कभी भी समझौते से अलग नहीं हुआ था जो अब उसमें वापस आए। सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि अमरीका और यूरोप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि अमरीका के एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकलने, ईरान के विरुद्ध ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध लगाने और यूरोप की ख़ामोशी के बावजूद तेहरान, परमाणु समझौते पर अडिग रहा।

उन्होंने कहा कि वियना वार्ता के दौरान बारंबार कहा गया है कि यह अमरीका है जिसने परमाणु समझौते के संतुलन को बिगाड़ कर इस समझौते के लागू होने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कीं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पहले दिन से हमारा रुख़ यही था जो अब भी बदला नहीं है। हम अमरीकी प्रतिबंधों को समाप्त किए जाने, प्रतिबंधों की समाप्ति के सत्यापन और ईरान के बारे में दिए गए वचनों को पूरा किये जाने के इच्छुक हैं। अब सामने वाले पक्ष को अपना निर्णय लेना चाहिए।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए