सीरियाई संसद सभापति देर रात तेहरान पहुंचे, शपथग्रहण कार्यक्रम में लेंगे भाग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102294-सीरियाई_संसद_सभापति_देर_रात_तेहरान_पहुंचे_शपथग्रहण_कार्यक्रम_में_लेंगे_भाग
सीरिया के संसद सभापति राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देर रात तेहरान पहुंच गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०२१ ०२:३७ Asia/Kolkata
  • सीरियाई संसद सभापति देर रात तेहरान पहुंचे, शपथग्रहण कार्यक्रम में लेंगे भाग

सीरिया के संसद सभापति राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देर रात तेहरान पहुंच गये।

सीरिया के संसद सभपति हम्मूदा सब्बाग़ मंगलवार की रात तेहरान एयरपोर्ट पहुंच गये।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के संसद सभापति देर रात राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे

मीडिया सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके दौरान राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी पद और गोपनीयता की शपथग्रहण करेंगे और इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सबसे पहले सीरिया के संसद सभापति तेहरान पहुंचे हैं।

संसद के प्रेसीडियम के प्रवक्ता सैय्यद निज़ामुद्दीन मूसवी ने सोमवार को बताया था कि नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को संसद में आयोजित होगा, जिसमें 73 देशों के 115 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

तेहरान पुलिस ने सुबह 10 बजे से ढाई घंटे के लिए तेहरान में हवाई अड्डों के बंद रहने और समारोह स्थल के पास सड़कों पर यातायात सीमित रहने की घोषणा की थी।(AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए