ईरान परमाणु समझौते से हटकर कोई बात स्वीकार नहीं करेगाः ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा है कि तेहरान परमाणु समझौते से हटकर किसी बात को स्वीकार नहीं करेगा।
सईद ख़तीबज़ादे ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान इस समय इस बात की समीक्षा कर रहा है कि किस तरह परमाणु वार्ता जारी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वह पक्ष है जो परमाणु समझौते से निकल चुका है, उसने तेहरान के खिलाफ एक पक्षीय प्रतिबंध लगा दिया है और उसने ईरानी लोगों को कष्ट दिया है और ईरान की अर्थ व्यवस्था को उसने अरबों डॉलर की क्षति पहुंचाई है और यह कार्य उसने केवल ईरान के साथ नहीं किया है बल्कि उन घटकों को दंडित भी किया है जो ईरान के साथ व्यापार करना चाहते थे।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार कहा कि अमेरिकी अब भी प्रतिबंध को दबाव डालने के एक हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप के किसी भी वचन पर अमल नहीं हुआ और यूरोप ईरान द्वारा परमाणु समझौते पर अमल को कम करने के प्रति चिंता भी जताता है। उन्होंने कहा कि कम से कम जो चीज़ कही जा सकती है वह यह है कि यह स्थितियां अत्याचारपूर्ण हैं और यह भी न कहें तो न्याय नहीं होगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बल देकर कहा कि ईरान सीरिया में है जिस तरह से रूस वहां है और उसकी वजह यह है कि सीरिया की सरकार ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए ईरान का आह्वान किया था और सीरिया आतंकवादियों के स्वर्ग में परिवर्तित हो गया था।
इसी प्रकार उन्होंने ईरान-इराक संबंधों को एतिहासिक और बहुपक्षीय बताया।
अफ़ग़ानिस्तान के संबंध में उन्होंने कहा कि इस देश में लोगों की इच्छाओं को व्यवहारिक और व्यापक सरकार का गठन होना चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को दोबारा किसी दूसरे देश ठिकाना नहीं बनना चाहिये।
ज्ञात रहे कि विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस गये हैं और उन्होंने यह बातें एक साक्षात्कार में कहीं। MM