ईरान की सीमाएँ, पड़ोसियों के साथ मित्रता और स्थाई सुरक्षा का केंद्र
-
ब्रिगेडियर जनरल "क़ासिम रज़ाई" ईरान के पुलिस बल के उप प्रमुख
पार्सटुडे - ईरान के पुलिस बल के उप प्रमुख ने देश की सीमाओं को पड़ोसी देशों के साथ जुड़ाव और मित्रता का बिंदु बताया और तीर्थयात्रियों एवं सीमा रक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण तत्परता की घोषणा की।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल "क़ासिम रज़ाई" ईरान के पुलिस बल के उप प्रमुख रविवार की रात पश्चिमी ईरान के इलाम प्रांत में मेहरान सीमा पर उपस्थित होकर और "फ़र्रुख़ाबाद" सीमा चौकी का दौरा करते हुए कहा: "ईरान के इस्लामी गणराज्य की सतत सुरक्षा की मजबूती, सीमा रक्षकों के बलिदान और जागरूकता में निहित है और आज ईरान की सीमाएँ, पड़ोसी देशों के साथ जुड़ाव और मित्रता का केंद्र हैं।"
उन्होंने मेहरान सीमा से प्रतिदिन लगभग 10 हज़ार तीर्थयात्रियों के आवागमन का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमा रक्षक पूरी तत्परता और क्रांतिकारी भावना के साथ इन रणनीतिक बिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
जनरल रज़ाई ने पड़ोसी देशों के सीमा रक्षकों के साथ पेशेवर सहयोग पर जोर देते हुए कहा: "समन्वय और संयुक्त बैठकों के आयोजन से सीमा पट्टी पर सतत सुरक्षा मजबूत हुई है।" उन्होंने सीमा रक्षकों और सीमावर्ती निवासियों के बीच एकजुटता को इन क्षेत्रों में शांति का मुख्य कारण बताया और याद दिलाया कि मेहरान सीमा पूरे वर्ष तीर्थयात्रियों के आवागमन के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। MM