ईरान और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर सहमति हुई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104808-ईरान_और_पाकिस्तान_के_बीच_रक्षा_समझौते_पर_सहमति_हुई
ईरान और पाकिस्तान ने जहाज़ों और पनडुब्डियों के निर्माण पर सहमति जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२१ १५:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर सहमति हुई

ईरान और पाकिस्तान ने जहाज़ों और पनडुब्डियों के निर्माण पर सहमति जताई है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मोहम्मद बाक़िरी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान आज कराची बंदरगाह पर जहाज़ों और पनडुब्डियों आदि के निर्माण व मरम्मत के काम का निकट से निरीक्षण किया।

इसी प्रकार जनरल मोहम्मद बाक़िरी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने जहाज़ों और पनडुब्बियों के निर्माण और उनकी मरम्मत के संबंध में सहमति जताई है। जनरल मोहम्मद बाक़िरी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने बल देकर कहा है कि क्षेत्र की सुरक्षा को केवल क्षेत्रीय व पड़ोसी देश आपस में सहयोग करके निश्चित व व्यवहारिक बना सकते हैं।

ईरान के चीफ़ आर्मी स्टाफ़ की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने समुद्री क्षेत्र में अनुभवों को साझा करने और इसी प्रकार दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों की तस्करी से मुकाबला करने के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मोहम्मद बाक़िरी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगल को इस्लामाबाद गये थे और पाकिस्तान प्रवास के दौरान उन्होंने इस देश के सैनिक और ग़ैर सैनिक अधिकारियों से भेंटवार्तायें की हैं। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए