ईरान और पाकिस्तान करने जा रहे हैं संयुक्त नौसेना अभ्यास
सशस्त्र बलों के प्रमुख ने बताया है कि ईरान और पाकिस्तान के बीच संयुक्त नौसेना अभ्यास पर सहमति बनी है।
चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के परिणामों के बारे में कहा कि आतंकवाद से संघर्ष में सूचना संबन्धी सहयोग को बढ़ाने के अतिरिक्त भविष्य में पाकिस्तान के साथ संयुक्त नौसेना अभ्यास करने पर भी सहमति बनी है।
चार दिवसीय अपनी पाकिस्तान की यात्रा की शुक्रवार को समाप्ति पर उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता और देश की सशस्त्र सेना की दृष्टि से पाकिस्तान को विशेष स्थान प्राप्त है। पाकिस्तान के साथ ईरान की लंबी संयुक्त सीमाएं हैं।
ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने बताया कि हालिया कुछ वर्षों के दौरान दोनो पड़ोसी देशों की ओर से सीमाओं पर मौजूद बाधाओं को दूर करने, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के साथ ही मानव तस्करी पर लगाम लगाने और सीमाओं पर अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नियंत्रण करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये गए हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!