29 नवंबर से होगी परमाणु वार्ताः अली बाक़ेरी
ईरान के विदेश उपमंत्री ने बताया है कि वियना में वार्ता अब 29 नवंबर से होगी।
ईरान के विदेशउपमंत्री अल बाक़ेरी ने कहा है कि देश के विरुद्ध अमरीका के ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय प्रतिबंधों को समाप्त कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर से वियेना वार्ता आरंभ होगी।
उन्होंने यूरोपीय संघ में ईरान के मामलों के प्रभारी एनरिक मोरा के साथ होने वाली टेलिफोनी वार्ता के हवाले से बताया कि यह वार्ता अब 29 नवंबर को होगी जिसमें भाग लेने वाले परमाणु समझौते को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने की समीक्षा करेंगे।
इससे पहले अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा था कि ईरान के संदर्भ में हमारी प्राथमिकता तेहरान को वार्ता की मेज़ पर लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका के एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद से वाशिग्टन, ईरान की गतिविधियों पर दृष्टि रखे हुए है।
उल्लेखनीय है कि ईरान पर अधिक दबाव की अमरीकी पालीसी को स्वीकार करने के बावजूद जो बाइडेन परमाणु समझौते में वापसी के लिए आवश्यक क़दम उठाने में आनाकानी कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि जो बाइडेन भी अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ही नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए