ईरान ने यूरोप को दिया पाठ, अमरीका का अनुसरण बंद करो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106466-ईरान_ने_यूरोप_को_दिया_पाठ_अमरीका_का_अनुसरण_बंद_करो
ईरान ने कहा है कि यूरोपीय देश, अमरीका का अनुसरण करते हुए ईरान पर ग़ैर क़ानूनी दबाव न डालें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २७, २०२१ १५:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने यूरोप को दिया पाठ, अमरीका का अनुसरण बंद करो

ईरान ने कहा है कि यूरोपीय देश, अमरीका का अनुसरण करते हुए ईरान पर ग़ैर क़ानूनी दबाव न डालें।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय में यूरोपीय मामलों के डायरेक्टर पैमान सआदत ने ब्रसल्ज़ में यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली मुलाक़ात में वर्तमान परमाणु समझौते पर पूरी तरह से अमल करने के बारे में यूरोप की ओर से किए जाने वाले उल्लंघनों और वर्तमान परमाणु समझौते के रास्ते में आने वाली समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर देश और संस्था की ओर से ईरान पर दबाव डालने वाले हथकंडे और नीति ईरान के इरादों और फ़ैसलों को प्रभावित नहीं कर सकतीं और ईरान इस बारे में उचित जवाब देगा।

ज्ञात रहे कि ईरान और यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधियों ने इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर आर्थिक संबंधों, तकनीक और आर्थिक मामलों में संबंधों को विस्तृत करने पर चर्चा की।

ईरान के विदेशमंत्रालय में यूरोपीय मामलों के डायरेक्टर ने अपने यूरोपीय देशों के दौरे के दौरान पुर्तगाल, आयरलैंड और फ़िन्लैंड के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता की और अपने वह अपने दौरे के अंतिम पड़ाव में बेल्जियम का दौरा भी करेंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए