उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से ईरानी राष्ट्रपति की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106508-उज़्बेकिस्तान_के_राष्ट्रपति_से_ईरानी_राष्ट्रपति_की_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०२१ १५:४७ Asia/Kolkata
  • उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से ईरानी राष्ट्रपति की मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम राईसी ने ईसीओ के 15वें शिखर सम्मेलन के इतर उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ायोव से मुलाक़ात की।

ईरान के राष्ट्रपति एक शिष्टमंडल के साथ आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) के 15वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्कमेनिस्तान की राजधानी इश्क़ाबाद पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति रईसी ने अपनी इस यात्रा के दौरान, ईसीओ के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाक़ात की है। msm