चीन और रूस, ईरान के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास करने को तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106564-चीन_और_रूस_ईरान_के_साथ_संयुक्त_युद्ध_अभ्यास_करने_को_तैयार
ईरान की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी का कहना है कि रूस और चीन ने ईरान के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास के लिए अपनी तत्परता दिखाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०२१ ०६:०५ Asia/Kolkata
  • चीन और रूस, ईरान के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास करने को तैयार

ईरान की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी का कहना है कि रूस और चीन ने ईरान के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास के लिए अपनी तत्परता दिखाई है।

रविवार को ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत में ईरानी कमांडर ने कहा कि देश की नौसेना वार्षिक युद्धाभ्यास करती है और हम इस साल भी यह अभ्यास करेंगे।

रियर एडमिरल ईरानी का कहना था कि सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए हमने कई देशों को आमंत्रित किया है, जिसके बाद रूस और चीन ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी रज़ामंदी ज़ाहित कर दी है।

कमांडर ने कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों की विभिन्न इकाइयां अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेती रही हैं।

तेहरान में रूसी राजदूत लीवन ज़ग़ारियान ने अगस्त में कहा था कि ईरान, रूस और चीन 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में फ़ार्स खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे, ताकि अंतर्राष्ट्रीय सम्रुदी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके और समुद्री डकैती से निपटा जा सके।

ग़ौरतलब है कि दिसंबर 2019 के अंत में ईरान, रूस और चीन ने हिंद महासागर और ओमान सागर में चार दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाल लिया था। msm