परमाणु समझौते के खिलाफ आए रिपब्लिकन सीनेटर, समझौता फाड़ने की दी धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106592-परमाणु_समझौते_के_खिलाफ_आए_रिपब्लिकन_सीनेटर_समझौता_फाड़ने_की_दी_धमकी
रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद थामस ब्रियेंट काॅटन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी पार्टी के सत्ता में आने पर ईरान के साथ हर तरह से समझौते को फाड़ दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०२१ १९:४४ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते के खिलाफ आए रिपब्लिकन सीनेटर, समझौता फाड़ने की दी धमकी

रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद थामस ब्रियेंट काॅटन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी पार्टी के सत्ता में आने पर ईरान के साथ हर तरह से समझौते को फाड़ दिया जाएगा।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के घोर विरोधी अमरीकी सांसद ने जेसीपीओए के बारे में ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ईरान के साथ जो बाइडेन का परमाणु समझौता उससे भी बुरा होगा जैसा इससे पहले हुआ है।  उन्होंने लिखा है कि जब अमरीका में रिपब्लिकन्स की सरकार बनेगी तो उसको फाड़कर फेंक दिया जाएगा। 

थामस कांटेन, रिपब्लिकन पार्टी के अतिवादी सीनेटर रहे है। परमाणु समझौते को निरस्त करवाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किये।  ट्रम्प के काल में ईरान पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने कुछ योजनाएं भी पेश की थीं।

सन 2018 में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल गए थे।

बाइडेन सरकार के सत्ता संभालने के बाद ईरानी अधिकारियों ने इस बात को याद दिलाते हुए कि अमरीका ही जेसीपीओए का वह पक्ष था जो इससे स्वयं ही निकल गया, बल दिया कि पहले अमरीका को जेसीपीओए के बारे में अपने वचनों को पूरा करना चाहिए।

याद रहे कि ईरान और गुट चार प्लस वन देशों के प्रतिनिधियों ने सोमवार से वियना में जेसीपीओए के संयुक्त आयोग की सातवें चरण की वार्ता आरंभ की है।

न्यूयार्क टाइम्स ने सोमवार की सुबह एक यूरोपीय अधिकारी के हवाले से लिखा है कि ईरान के परमाणु वार्ताकारों ने धमकी दे रखी है कि वार्ता में अगर ईरान की मांगों को माना नहीं गया तो फिर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम की गतिविधियों को तेज़ कर देगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए