मास्को अंतरराष्ट्रीय रूसी साहित्य प्रदर्शनी में ईरानी किताबों का जलवा, रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106922-मास्को_अंतरराष्ट्रीय_रूसी_साहित्य_प्रदर्शनी_में_ईरानी_किताबों_का_जलवा_रिपोर्ट
मास्को में आयोजित होने वाली 23वीं अंतरराष्ट्रीय रूसी साहित्य प्रदर्शनी में ईरान के स्टॉल ने रूसी ज़बान से संबंधित विभिन्न विषयों में 340 किताबें पेश कीं और मेज़बाद देश के सबसे ज़्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिसके कारण प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 28 देशों में से सर्वश्रेष्ठ देशों की सूचि में ईरान को जगह दी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०२१ १०:१२ Asia/Kolkata

मास्को में आयोजित होने वाली 23वीं अंतरराष्ट्रीय रूसी साहित्य प्रदर्शनी में ईरान के स्टॉल ने रूसी ज़बान से संबंधित विभिन्न विषयों में 340 किताबें पेश कीं और मेज़बाद देश के सबसे ज़्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिसके कारण प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 28 देशों में से सर्वश्रेष्ठ देशों की सूचि में ईरान को जगह दी गई।

इब्ने सीना अध्ययन संस्था और सद्रा पब्लिकेशन ने प्रदर्शनी में लगातार 13वीं बार ईरान का प्रतिनिधित्व किया। इतिहास, दर्शन, सभ्यता व संस्कृति, धर्मशास्त्र, पवित्र प्रतिरक्षा, शायरी व साहित्य और बच्चों और नौजवानों के विषय में रूसी भाषा में किताबें प्रदर्शन के लिए रखीं।

हमारी कोशिश यह थी कि रूस की नई नस्ल को ईरानी और इस्लामी विरासत से अवगत करें, यह दो किताबें आंद्रेलोकाशेव की हैं। ... इस किताब में मैंने कोशिश की है कि मोटे तौर पर इस्लामी संस्कृति के बारे में चर्चा करूं, शबिस्तरी की किताब किन परिस्थितियों और वातावरण में लिखी गई है। ईरानी स्टॉल में कई नई किताबों का भी अनावरण किया गया है। फ़ार्सी में इस किताब का नाम ख़जान-ए-असरार रखा गया है। सेंट पिटर्सबर्ग के सरकारी पुस्तकालय में मौजूद फ़ार्सी भाषा के हस्तशिल्पों को यहां जमा किया गया है। इसका दो भाषाओं फ़ार्सी और रूसी में परिचय दिया गया है।

रूस में जिस बात की हमने ज़रूरत समझी, वह यह है कि ईरानी इतिहास विशेषकर समकालीन इतिहास का परिचय करवाया जाना चाहिए। यहां बात जब 2021 की सर्वश्रेष्ठ किताब की हुई तो प्रोफ़ेसर मैरिना रेसनर की लिखी हुई फ़ार्सी साहित्य की किताब का नाम सामने आया, जिसे इब्ने सीना इस्लामी अध्ययन संस्था के सहयोग से प्रकाशित किया गया है और यहां इस शोकेस में 2021 की रूस की सर्वश्रेष्ठ किताबों के बीच इसे रखा गया है।

सैयग अली दाराबी, आईआरआईबी, अंतरराष्ट्रीय रूसी साहित्य प्रदर्शनी मास्को