पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत के सुन्दर दृश्यों की एक झलक
पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत के सुन्दर दृश्यों की एक झलक
Dec २९, २०२१ ०७:२७ Asia/Kolkata
पश्चिमी आज़रबाइजान ईरान का एक प्रांत है। यह बहुत हरा-भरा प्रांत है। हरा-भरा होना और एतिहासिक अवशेष इस बात का कारण बना है कि बहुत से लोग इन्हीं विशेषताओं के कारण भ्रमण के लिए इस प्रांत का चयन करते हैं।
उरुमिया पश्चिमी आज़रबाइजान का केन्द्रीय नगर है। उसमें बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं जैसे संग्रहालय, सोते, पारम्परिक बाज़ार और एतिहासिक इमारतें। उरुमिया के अलावा महाबाद, खुवी, तकाब, चालदरान, सरदश्त और माकू प्रांत के अन्य वे नगर हैं जिनमें बहुत अधिक प्राकृतिक व सुन्दर दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।
प्रांत के पर्यटन नगरों में तकाब शहर है। तकाब शहर में तख्ते सुलैमान नाम की एक मशहूर जगह है।
वास्तव में तख़्ते सुलैमान एक एतिहासिक और धार्मिक जगह है। उसमें झील, अग्निकुण्ड, अनाहिता उपासना स्थल, सुलैमान जेल और गर्मपानी आदि।
“सेन्ट थाडस कथड्रल” आरमिनियन्स इसाईयों का पूरी दुनिया का सबसे पुराना गिरजाघर भी है। यह गिरजाघर पश्चिमी व पूर्वोत्तरी आज़रबाइजान में स्थित है।
उरुमिया झील, सहूलान गुफ़ा, उरुमिया की जामेअ मस्जिद और हसनलू टीला इस प्रांत के अन्य दर्शनीय व भ्रमण स्थल हैं।
टैग्स