बुधवार को राष्ट्रपति मास्को का दौरा करेंगे, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर सैयद इब्राहीम रईसी बुधवार को रूस का दौरा करने वाले हैं जिसके दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों से जुड़े विभिन्न राजनैतिक और आर्थिक जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी।
तेहरान में रूस के राजदूत लोवान जागारियान ने इर्ना से बात करते हुए ईरानी राष्ट्रपति के मास्को दौरे के बारे में कहा कि ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता में आर्थिक और क्षेत्रीय मामलों सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।
रूस के उप संसद सभापति एलेक्ज़ेंडर ज़ोकोफ़ ने भी एलान किया है कि ईरान के राष्ट्रपति गुरुवार को नेश्नल एसेंबली ड्यूमा की बैठक को भी संबोधित करेंगे।
दूसरी ओर रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने ईरान के राष्ट्रपति के मास्को दजरे को महत्वपूर्ण क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के आने जाने का मामला प्रभावित हुआ है किन्तु अतीत के महीनों के दौरान रूसी और ईरानी राष्ट्राध्यक्षों ने को बार टेलीफ़ोनी वार्ता भी की है।
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की होने वाली मुलाक़ात में ईरान और रूस से जुड़े बहुत से मामलों पर चर्चा होगी।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर सैयद इब्राहीम रईसी बुधवार को रूस का दौरा कर रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए